• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / नाहन की बनेठी पंचायत में महिलाओं ने सीखे जूट से आजीविका कमाने के गुर

नाहन की बनेठी पंचायत में महिलाओं ने सीखे जूट से आजीविका कमाने के गुर

June 8, 2022 by MBM News Network

नाहन, 08 जून : नाहन के साथ लगती बनेठी पंचायत के शिल्ली गांव में यूको आरसेटी के तहत 13 दिवसीय हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें  नारदा सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को तरह-तरह के हैंड पर्स, हैंड बैग, फाइल कवर बैग, बॉटल कवर इत्यादि जूट से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। 

समूह से जुड़ी महिलाओं ने जूट के उत्पाद बनाकर कौशल विकास हासिल किया। वहीं इसे बेच कर महिलाओं द्वारा आजीविका भी कमाई जा सकती है।

वहीं पंचायत के उप प्रधान राज कुमार ने गांव की ओर से सरकार और यूको आरसेटी का धन्यवाद किया। साथ ही गांव में इस तरह के प्रशिक्षण करने का आग्रह किया, जिससे गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। जिसमें नीलमा शर्मा ट्रेनर और अनुराधा, मनीषा व तान्या मुख्य रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। 

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022