• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / हमीरपुर / डबल इंजन सरकार ने हिमाचल में लगाई विकास कार्यों की झड़ी : अनुराग 

डबल इंजन सरकार ने हिमाचल में लगाई विकास कार्यों की झड़ी : अनुराग 

June 7, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर,7 जून : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार से हिमाचल में अभूतपूर्व विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाए जाने व मोदी जी के नेतृत्व में देश के प्रगति पथ पर तीव्रता से आगे बढ़ने की बात कही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने हिमाचल में न सिर्फ़ विकास कार्यों की झड़ी लगाई बल्कि अभूतपूर्व विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने का काम किया है। गरीब कल्याण, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, रोजगार, कनेक्टिविटी , औद्योगिक विकास समेत तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें प्रदेश उपलब्धियों का गवाह बना है। अटल जी की तरह ही मोदी जी ने हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है और इसलिए हिमाचल की तरक्की उनकी प्राथमिकताओं में है। 

आज मोदी जी की नीतियों के चलते ही देश जिन सामानों का बड़ा आयातक था आज  हम उसके निर्यातक बने हैं। कोविड काल में भारत ने न सिर्फ अपने नागरिकों को वैक्सीन उपलब्ध कराई बल्कि 150 से ज़्यादा देशों को वैक्सीन भेज कर दुनिया को भारत की बढ़ती क्षमता और ताकत का भी एहसास कराया। यूक्रेन-रूस युद्ध के गंभीर संकट के बीच में भी ऑपरेशन गंगा चला कर वहाँ से भारतीय छात्रों की सुरक्षित घर वापसी का भागीरथ कार्य भी मोदी जी के सम्यक् नेतृत्व में ही सम्भव हो सका है”

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “पहले गरीब के परिवार में किसी को कोई बीमारी घेर लेती थी तो पूरे परिवार पर संकट का अंधेरा छा जाता था। इलाज के लिए पैसे जुटाना बहुत बड़ी चुनौती होती थी। आज देश के हर गरीब को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ का सहारा दिया गया है, जिसमें हर परिवार को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिल सकता है। 2014 में, देश की 40 प्रतिशत आबादी के पास बैंक खाते नहीं थे। 

तब से अब तक 45 करोड़ बैंक खाते खोले जा चुके हैं और भारत का लगभग हर परिवार बैंकिंग सिस्टम से जुड़ गया है जिसका बड़ा लाभ कोरोना आपदा में देखने को मिला। आज केंद्र से गरीब के लिए भेजा गया एक एक रुपया सीधा गरीब के हाथ में जाता है। 

2019 में, 7 दशकों से अधिक समय के बाद भी देश के केवल 17 प्रतिशत ग्रामीण घरों में ही नल के द्वारा पानी की पहुंच थी। अब पिछले तीन साल से भी कम समय में ही यह आंकड़ा 50 प्रतिशत पर पहुंच गया है। हर घर नल, नल से स्वच्छ जल हमारी प्राथमिकता है”

अनुराग ठाकुर ने कहा “ इन दिनों जहां भी जाएं, वहां सड़क निर्माण का काम जोरों शोरों से चल रहा होता है। 2014 में देश में हाईवे कवरेज 54 लाख किमी था। अब यह तेजी से बढ़कर 65 लाख किमी के आंकड़े को छू चुका है। हमारे युवाओं को नौकरी ढूंढने वालों के बजाय नौकरी देने वाले बनाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, वित्त और चौतरफा समर्थन के साथ एक ईको सिस्टम विकसित किया जा रहा है। 

आज शिक्षा, सेवा, राजनीति, उद्योग या अन्य किसी भी क्षेत्र में ‘विशेषाधिकार प्राप्त कुछ’ की अवधारणा को तोड़ दिया गया है। हमारे स्टार्टअप की सफलता की कहानियां, हमारे राजनीतिक परिवर्तन और सशक्तिकरण ने लोकतंत्र को अंतिम नागरिक तक पहुंचने में मदद की है। अंत्योदय का मंत्र गवर्नेंस और जीवन के हर क्षेत्र में दिखाई देता है”

Filed Under: हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022