• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना : घर में चल रहा था अस्पताल के MS का क्लीनिक, विजिलेंस की दबिश 

ऊना : घर में चल रहा था अस्पताल के MS का क्लीनिक, विजिलेंस की दबिश 

June 7, 2022 by MBM News Network

ऊना, 7 जून : जिला मुख्यालय के रीजनल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात और अस्पताल के ही वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, और मेडिकल सुपरिटेंडेंट का पदभार संभाल रहे, डॉ विपिन शर्मा के घर स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार रात छापेमारी कर डाली। डॉ. विपिन शर्मा पर लंबे अरसे से प्राइवेट प्रैक्टिस करने के आरोप लगते आ रहे थे। 

कार्रवाई करती विजिलेंस टीम

इसी बीच यह मामला विजिलेंस के पास जा पहुंचा, जिसके बाद डीएसपी विजिलेंस अनिल कुमार मेहता की अगुवाई में टीम का गठन कर चिकित्सक के घर छापेमारी कर डाली। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों को उपचार के लिए डॉ. विपिन शर्मा के घर लेकर पहुंचे पाए गए। इसके अतिरिक्त डॉ. विपिन शर्मा के घर से प्राइवेट प्रैक्टिस के बदले लोगों से वसूली जा रही धनराशि और बड़ी मात्रा में दवाएं भी बरामद की। 

वहीं बच्चों का उपचार करवाने आए लोगों को फौरन रीजनल अस्पताल भेजा गया। जहां पर तत्काल शिशु रोग विशेषज्ञ को बुलाकर सभी बच्चों को उपचार दिलाया गया।

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो के डीएसपी अनिल कुमार मेहता ने बताया कि विजिलेंस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश विशिष्ट भ्रष्ट आचरण रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। विभागीय कार्यवाही के लिए पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दी जा रही है।

Filed Under: ऊना, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022