• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / हिमाचल में 300 फुट गहरी खाई में गिरी थार, दो जख्मी 

हिमाचल में 300 फुट गहरी खाई में गिरी थार, दो जख्मी 

June 7, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 07 जून : शहर के साथ लगते भरौन गांव में एक थार के खाई में गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना बीती देर रात की है। घायल व्यक्ति जोनल अस्पताल में उपचाराधीन है। 

दुर्घटनाग्रस्त थार

मिली जानकारी के अनुसार कांगनीधार हेलीपैड से आगे भरौन के पास एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। गाड़ी में दो लोग सवार थे और दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची। वहीं सदर एसडीएम रितिका जिंदल व वार्ड नंबर 4 के पार्षद राजेंद्र मोहन भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे व राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। 

घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान रितेश पटियाल, पुत्र शिवपाल सिंह निवासी, दुदर व जितेंद्र सिंह रावत पुत्र मुंशी राम रावत गांव छपौंन दुदर, जिला मंडी के रूप में हुई है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल जोनल अस्पताल में उपचाराधीन है और अभी खतरे से बाहर है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022