• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / योग गुरु डॉ दास लाल सिखा रहे मंडी वासियों को स्वस्थ रहने के गुर

योग गुरु डॉ दास लाल सिखा रहे मंडी वासियों को स्वस्थ रहने के गुर

June 6, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 6 जून : कहते हैं, स्वस्थ शरीर में स्वच्छ आत्मा का वास होता है। यह शरीर तभी स्वस्थ रहता है, जब आप नियमित व्यायाम व योग आदि को अपने जीवन में अपनाते हैं। लोगों को व्यायाम व योग की तरफ मोड़ने के लिए इन दिनों मंडी में चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग शिविर का आयोजन योग सिद्ध आश्रम पुरानी मंडी में किया जा रहा है।

चार दिवसीय इस शिविर में योग गुरू डॉ दास लाल द्वारा शरीर को स्वस्थ व रोग रहित रखने के लिए विभिन्न योग की मुद्राएं सिखाई जा रही है। 5 से 8 जून तक चलने वाले इस योग शिविर में मंडी वासियों को अष्टांग योग, नाड़ी योग के साथ अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, जल नेती, धोती नेती आदि योग मुद्राओं के माध्यम से योग करना सिखाया जा रहा है।

      योग शिविर के बारे में जानकारी देते हए योग गुरू डॉ दास लाल ने बताया कि शिविर में लोंगों को अष्ठांग योग सिखाएं जा रहें है। उन्होंने बताया कि आजकल भाग दौड की दुनिया में हर व्यक्ति को योग अपनाना चाहिए, ताकि सभी फिट रह सकें। उन्होंने बताया शहर में चलाए जा रहे योग शिविर में लोंगों को रोजाना ढेड़ घंटे तक योग करवाया जाता है और उसके बाद संगतों को सत्संग के माध्यम से निहाल भी किया जाता है।

उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कम से कम एक घंटे तक योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यक्ति को सात्विक भोजन ही करना चाहिए और बाजार में मौजूद स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022