• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / पांवटा साहिब में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत 

पांवटा साहिब में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत 

June 6, 2022 by MBM News Network

पांवटा साहिब, 06 जून : पांवटा साहिब उपमंडल में सोमवार को एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां यमुना नदी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

Demo Pic

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने चाचा चालक भूपेंद्र पुत्र ओम सिंह निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के साथ ट्रैक्टर लेकर बहराल के पास यमुना नदी में रेत भरने आया था। ट्रैक्टर भरकर वापिस जाते समय ट्रैक्टर नदी में फंस गया। ट्रैक्टर को निकालते समय चालक ट्रैक्टर को बैक कर रहा था, वहीं युवक ट्रैक्टर के समीप खड़ा था, इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर युवक की तरफ घूम गया और युवक चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। 

युवक को तुरंत निजी अस्पताल सूरजपुर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।  वहीं मृतक युवक की पहचान (20) मनीष यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।   

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022