• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / फ्री बिजली-पानी हिमाचल में ही क्यों, अन्य राज्यों में भी इस मॉडल को लागू करे भाजपा

फ्री बिजली-पानी हिमाचल में ही क्यों, अन्य राज्यों में भी इस मॉडल को लागू करे भाजपा

June 6, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 6 जून : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की मीडिया और सोशल मीडिया कमेटी के अध्यक्ष आश्रय शर्मा ने राज्य सरकार की फ्री बिजली-पानी की योजना पर सवाल उठाए हैं। जिला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आश्रय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार दिल्ली वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के पदचिन्हों पर चलती हुई नजर आ रही है।        

सोशल मीडिया कमेटी अध्यक्ष आश्रय शर्मा

उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि क्या चुनावों के चलते लोगों को प्रलोभन देने के लिए फ्री बिजली-पानी दिए जा रहे हैं या फिर चुनावों के बाद भी यह योजना जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सच में लोगों को यह लाभ देना चाह रही है तो फिर शहरी क्षेत्र के लोगों को यह लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा।

वहीं भाजपा शासित अन्य राज्यों में फ्री बिजली-पानी क्यों नहीं दिए जा रहे हैं। हिमाचल के साथ गुजरात में भी चुनाव हैं, लेकिन वहां पर भी हिमाचल का मॉडल क्यों लागू नहीं किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि चुनावों के बाद लोगों को फ्री वाली योजना से हाथ धोने पड़ेंगे।

             आश्रय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सोशल मीडिया पर प्रचार के मामले में थोड़ी पीछे है। इसलिए पार्टी द्वारा अब हर ब्लॉक स्तर पर सोशल मीडिया के वॉर रूम बनाए जाएंगे। यह वॉर रूम स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही भाजपा सरकार की कारगुजारियों को भी उजागर करेंगे। आश्रय शर्मा ने कहा कि जल्द ही हर ब्लॉक स्तर पर मीडिया और सोशल मीडिया की कमेटियों का भी गठन किया जाएगा।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022