• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / नाहन-कालाअंब मार्ग पर पहाड़ी से टकराई बाइक, पीछे आ रहा कार चालक बना मददगार

नाहन-कालाअंब मार्ग पर पहाड़ी से टकराई बाइक, पीछे आ रहा कार चालक बना मददगार

June 5, 2022 by MBM News Network

नाहन, 5 जून : रविवार शाम नाहन-कालाअंब मार्ग पर गौशाला के समीप एक युवक की बाइक अचानक स्किड हो गई। इसके बाद बाइक (HP18A-7745) सीधे ही पहाड़ी से टकरा गई, और युवक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन (HP18A- 8363) के चालक गौरव ने घायल युवक को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाने का सराहनीय दायित्व निभाया। 

चालक ने तुरंत ही आम्बवाला के रहने वाले अभय तोमर को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि युवक के कंधे व बाजु में चोटें आई हैं। कॉलेज में फर्स्ट ईयर स्टूडेंट अभय तोमर की हालत स्थिर हैं। 

      बताया जा रहा है कि तुरंत मेडिकल सुविधा मिलने से युवक का काफी बचाव हो गया। चालक ने युवक को अस्पताल पहुंचाकर न केवल अपना दायित्व निभाया, बल्कि उसे एक नव जीवन दिया। कार चालक अभय तोमर के जीवन में फरिश्ते से कम नहीं था, जिसने सड़क किनारे दर्द से कराह रहे युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। 

उधर, पुलिस ने बताया कि फ़िलहाल युवक की हालत स्थिर है। समय पर युवक को मेडिकल उपचार मिलने से बचाव हो गया। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने लोगों से अपील की हैं कि हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाए।  

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022