• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / शिलाई : समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए लाला संत राम शर्मा 

शिलाई : समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए लाला संत राम शर्मा 

June 5, 2022 by पंकज शर्मा

रोनहाट,5 जून : शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लाधी महल क्षेत्र में अपने दो दिवसीय जन-संपर्क अभियान के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप-नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हर्ष वर्धन चौहान लगातार पार्टी की मजबूती को लेकर काम करते दिखाई दे रहे है।

लाधी महल क्षेत्र में शिलाई के विधायक ने जहां लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की तो वहीं कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बढ़त दिलाने के लिए आवश्यक रणनीति पर भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से गांव-गांव जाकर बातचीत करके जानकारी एकत्रित की। 

इस दौरान रोनहाट पहुंचने पर हर्ष वर्धन चौहान ने ग्राम पंचायत शंखोली के पूर्व प्रधान और स्थानीय प्रतिष्ठित व्यवसायी लाला संत राम शर्मा को उनके समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाकर बीजेपी को एक तगड़ा झटका भी दे डाला। लाला संत राम शर्मा द्वारा चुनावी वर्ष में अचानक बीजेपी छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल खूब गर्मा गया है। जिसके सियासतदानों द्वारा अलग-अलग मायने निकाले जा रहे है। 

चर्चाओ के अनुसार सिरमौर के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दलीप सिंह चौहान और शिलाई के विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हर्ष वर्धन चौहान के बीच लगातार बढ़ती तल्खी में भी लाला संत राम शर्मा सुलह का रास्ता निकाल सकते है क्यूंकि उन्हे दलीप सिंह चौहान का सबसे करीबी और भरोसेमंद दोस्त माना जाता है। 

अन्य चर्चाओ के अनुसार दलीप सिंह चौहान के सभी राजनीतिक सिपहसालारों को हर्षवर्धन चौहान द्वारा अपने काफिले में जोड़कर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की सियासी बुनियाद को कमजोर करने का भी ये एक सफल प्रयास बताया जा रहा है। मगर इन सभी सूरतों में शिलाई में भारतीय जनता पार्टी के लिए इसे नुकसानदायक ही माना जा रहा है। 

उधर, हर्ष वर्धन चौहान ने बताया की भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता अब तंग आ गई है। बीते साढ़े चार वर्षों में वर्तमान सरकार द्वारा कारवाई गई सभी भर्तियाँ भ्रष्टाचार की भेंट चड़ गई है जिसके चलते पढ़े-लिखे युवाओं को बेरोजगार होकर घूमना पड़ रहा है। 

महंगाई आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है जनता महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रही है और देश की सभी ऐतिहासिक धरोहरों को बीजेपी सरकार द्वारा अपने चहेते उद्योगपति मित्रों को बेचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया की जनता ने भाजपा सरकार को रिवर्स गियर में डालकर पूरे देश से उखाड़ने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से होने वाली है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022