• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / बिलासपुर : करंट लगने से युवक की मौत, घर की छत पर घूमने के दौरान हादसा… 

बिलासपुर : करंट लगने से युवक की मौत, घर की छत पर घूमने के दौरान हादसा… 

June 4, 2022 by सुभाष कुमार गौतम

बिलासपुर, 4 जून : जिला की नगर पंचायत तलाई में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पंकज कुमार अपने मकान की छत पर घूम रहा था कि अचानक उसे करंट लग गया।

पंकज कुमार

बेहोशी की हालत में युवक को बड़सर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंकज कुमार पुत्र रामदास निवासी तलाई गुरुनाझाड़ी मंदिर में जनरल स्टोर की दुकान करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि पंकज का एक डेढ़ साल का बेटा भी है।

पंकज के भाई राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके मकान के ऊपर से 11 केवी एचटी लाइन गुजरती है। उसने आशंका जताते हुए कहा कि अचानक लाइन में हाई वोल्टेज आने से वह इसकी चपेट में आ गया होगा। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर करंट लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से 10 हजार रुपए फौरी राहत दी गई है।

About सुभाष कुमार गौतम

एमबीएम न्यूज़ में घुमारवीं से संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022