• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / सोलन में जहरीला पदार्थ निगलने से 37 वर्षीय व्यक्ति व कांगड़ा में बुजुर्ग महिला की मौत

सोलन में जहरीला पदार्थ निगलने से 37 वर्षीय व्यक्ति व कांगड़ा में बुजुर्ग महिला की मौत

June 4, 2022 by MBM News Network

सोलन, 4 जून : उपमंडल कसौली में 37 वर्षीय शख्स की जहरीला पदार्थ निगलने से  मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कसौली के तहत धर्मपुर के गांव रडोपेंद में 37 वर्षीय खुशनन्दन ने फेंटा की बोतल में कीटनाशक दवा मिलाकर पी ली।

इसके बाद तबियत बिगड़ने पर उसे सीएचसी धर्मपुर ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे रीजनल हॉस्पिटल सोलन रैफर कर दिया। यहां  से भी गंभीर हालत को देखते हुए  खुशनन्दन को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

  खुशनन्दन के पिता दुर्गा दत्त ने बताया कि बेटे ने पॉलीहाउस में रखी कीटनाशक दवा फेंटा की छोटी बोतल में डाल कर पी ली थी। उन्होंने बताया कि बेटे ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया।  

उधर एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि सीएचसी धर्मपुर से उन्हें फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी।  उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया है।  साथ ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

कांगड़ा : पुलिस थाना डमटाल के तहत पड़ते क्षेत्र सूरजपुर में एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई है। पता चला है कि महिला ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।  जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए, जहां पर बुजुर्ग महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।

मृतक महिला की शिनाख्त 72 वर्षीय सरला देवी निवासी सूरजपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरला देवी ने गलती से जहरीली दवा निगल ली, जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। घरवालों ने आनन- फानन में उसे पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

Filed Under: कांगड़ा, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news, Solan news



Copyright © 2022