• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / अब सुविधाजनक होगा प्रसिद्ध शक्तिपीठ “शिकारी देवी” तक पहुंचना, बस ट्रायल सफल

अब सुविधाजनक होगा प्रसिद्ध शक्तिपीठ “शिकारी देवी” तक पहुंचना, बस ट्रायल सफल

June 4, 2022 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 04 जून : सराज की सबसे ऊंची चोटी और विश्वविख्यात धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शिकारी देवी का सफर अब और अधिक सुविधाजनक होने वाला है। शनिवार को पहली बार शक्तिपीठ शिकारी देवी के लिए बस का सफल ट्रायल हुआ है। श्रधालुओं और पर्यटकों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए निगम की बस का ट्रायल रायगढ़ से शिकारी देवी तक किया गया। इस मौके पर एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 

इस दौरान साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलजारी लाल व पितांबर ठाकुर, सराज मंडल महामंत्री टीकम ठाकुर व भीष्म ठाकुर, सीडी कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन कमल राणा,सराज मंडल भाजपा सोशल मीडिया संयोजक वेदी राम,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

इससे पूर्व शिकारी देवी के लिए बस का ट्रायल बीते वर्ष सितंबर माह में रखा गया था, लेकिन क्षेत्र में बर्फबारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। 

जानकारी देते हुए सराज भाजपा सोशल मीडिया संयोजक वेदी राम ने कहा कि शिकारी माता मंदिर के लिए शनिवार को सफल हुए बस के ट्रायल से क्षेत्र और संपूर्ण जिला में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 बता दें कि समुद्र तल से लगभग 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित माता शिकारी देवी की चोटी पर प्रतिवर्ष बर्फबारी के बाद लाखों श्रद्धालुओं द्वारा शीश नवाया जाता है। इसके अलावा शिकारी देवी पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र है। वही अब आने वाले समय में क्षेत्र को बस से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है जिससे लोगों को यहां पहुंचने के लिए भारी-भरकम किराए के भुगतान से निजात मिलेगी।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022