नाहन,4 जून : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण समिति नाहन द्वारा शनिवार को चित्रकला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे शिशु विद्या निकेतन पाठशाला में किया गया था। पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ सुरेश जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ नाहन नगरपालिका की अध्यक्षा श्यामा पुंडीर व उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता द्वारा किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने तीन श्रेणियों में भाग लिया। प्राइमरी ग्रुप में प्रथम स्थान अरिहंत स्कूल कक्षा पांचवी के अथर्व, दूसरा स्थान एसवीएन स्कूल कक्षा पांचवी की अनन्या धीमान, तीसरा स्थान कार्मल कान्वेंट स्कूल कक्षा पांचवी की शरण्या चावला ने प्राप्त किया।
मिडल ग्रुप में प्रथम स्थान न्यू ईरा स्कूल कक्षा आठवीं के तहरीम अली, दूसरा स्थान एसवीएन स्कूल कक्षा सातवीं की नंदिता शर्मा, तीसरा स्थान गर्ल्स स्कूल की गुंजन शर्मा को प्राप्त हुआ।
तीसरे सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान न्यू ईरा दसवीं कक्षा के बुशरा साबिर, दूसरा स्थान एसवीएन स्कूल कक्षा 11 वी की अंकिता, तीसरा स्थान अरिहंत स्कूल कक्षा 12वी की आइशा ने प्राप्त किया। पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ सुरेश जोशी ने सभी छात्रों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी गई व विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।