• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

June 4, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 04 जून : स्वच्छता ही परम धर्म है और पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी को काम करना चाहिए। इसी उद्देश्य के चलते शनिवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर देव दत्त शर्मा ने विश्वविद्यालय के बच्चों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान फैकल्टी मेंबर और छात्र-छात्राओं ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय के परिसर और शहर में स्थित बस अड्डे पर सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही छात्रों ने आम जनमानस को भी अपने आसपास साफ सफाई रखने और हमारे पर्यावरण को भी साफ-स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

इस दौरान सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डीडी शर्मा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को रविवार होने के चलते एक दिन पूर्व विश्वविद्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए मात्र एक दिन काफी नहीं है, इसलिए हम सभी का दायित्व है कि हम पर्यावरण को बचाने के लिए हर दिन कुछ न कुछ करें।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। इसी के चलते बच्चों और लोगों में प्रकृति को बचाने व इसके संरक्षण के लिए संदेश देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर अन्य प्रतियोगी कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है। 

वहीं सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में अध्ययनरत एमएससी केमिस्ट्री की छात्रा शगुन ने बताया कि स्वच्छ भारत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के साथ आम लोगों को भी सक्रिय होना होगा तभी इस लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम के दौरान मंडी यूनिवर्सिटी की प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर अनुपमा सिंह, डीन एकेडमिक अफेयर दीपक पठानिया, डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रोफेसर राजेश शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉक्टर संजय कुमार नारंग सहित अन्य फैकल्टी मेंबर और सरदार पटेल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022