• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / बिलासपुर में महिला ने जेठ व भतीजों पर लगाए अश्लील हरकत के आरोप 

बिलासपुर में महिला ने जेठ व भतीजों पर लगाए अश्लील हरकत के आरोप 

June 3, 2022 by MBM News Network


बिलासपुर, 3 जून : 
पुलिस थाना महिला सदर के तहत एक महिला ने अपने जेठ व भतीजों पर अभद्र व्यवहार करने व इज्जत लूटने का प्रयास करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला का कहना है कि पहली जून को वह अपने घर के बाथरूम में बर्तन साफ करने के लिए जा रही थी तो पीछे से उसके जेठ व उनके दोनों लड़कों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और साथ ही निजी अंगों को भी छुआ और जमीन पर गिराकर इज्जत को तार तार करने की कोशिश की।    

        महिला का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को दी शिकायत में महिला का कहना है कि उसका पति मजदूरी करता है और अक्सर घर से बाहर रहता है। ऐसे में उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है।         

महिला का कहना है कि यह लोग मुझे अभद्र भाषा का प्रयोग करके भी संबोधित करते हैं। पीड़िता ने बताया कि पति और बेटे को भी मारने की धमकी देते हैं। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की।

Filed Under: क्राइम, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022