• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सोलन / हिमाचल में बन्दूक की नोक पर शराब के ठेके से लूट

हिमाचल में बन्दूक की नोक पर शराब के ठेके से लूट

June 3, 2022 by MBM News Network

सोलन, 03 जून : हिमाचल प्रदेश में लूट की वारदात सामने आई है। सूबे के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत सल्लेवाल में शराब के ठेके पर बन्दूक की नोक पर कैश व शराब की बोतलें लूटने की वारदात सामने आई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक सवार दो युवक हेलमेट पहनकर ठेके पर आए और दुकान के सेल्समैन पर पिस्तौल तान दी। जिसके बाद बदमाशों ने पहले कैश लूटा और बाद में शराब की बोतलें लेकर रफूचक्कर हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवकों ने हेलमेट पहनकर इस वारदात को अंजाम दिया। 

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस आस-पास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022