• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना में 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान 

ऊना में 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान 

June 2, 2022 by MBM News Network

ऊना, 2 जून : हरोली विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रां गांव में 23 वर्षीय युवक ने वीरवार दोपहर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वरूण कुमार पुत्र प्रवेश कुमार निवासी वार्ड पांच गांव क्षेत्रां तहसील हरोली (ऊना) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।        

 जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर को वरूण कुमार ने अपने घर के कमरे की छत पर लगे पंखे से फंदा लगा लिया। दरवाजा न खोलने पर वरुण की बहन ने पिता को सूचना दी। दरवाजा अंदर से बंद होने पर इसे तोड़कर वह अंदर गए तो देखा बेटा फंदे से झूल रहा था। फंदे से खोलकर परिजन वरुण को क्षेत्रीय अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022