• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / खेलकूद / इंग्लैंड में दम दिखाएगा हिमाचल का बॉक्सर ‘आशीष चौधरी’, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई…

इंग्लैंड में दम दिखाएगा हिमाचल का बॉक्सर ‘आशीष चौधरी’, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई…

June 2, 2022 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 06 मई : 28 जुलाई से 2022 से इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) के लिए हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर के रहने वाले बॉक्सर आशीष चौधरी (Boxer Ashish Chaudhry) भी बॉक्सिंग में अपना दमखम दिखाएंगे।

आशीष चौधरी ने 80 किलो भार वर्ग में बर्मिंघम होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आशीष चौधरी के क्वालीफाई करने से हिमाचल प्रदेश के खेल प्रेमियों सहित उनके गृह क्षेत्र सुंदरनगर में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि आशीष चौधरी इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं।

आशीष चौधरी के बड़े भाई जॉनी चौधरी ने बताया कि आशीष चौधरी 28 जुलाई 2022 से इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इस कामयाबी से हिमाचल प्रदेश के खेल प्रेमियों सहित उनके पारिवारिक सदस्यों में खुशी की लहर है। वहीं, उन्होंने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रमंडल खेलों में आशीष चौधरी बॉक्सिंग में गोल्ड जीतकर देश का नाम ऊंचा करेंगे।

About नितेश सैनी

Filed Under: खेलकूद, मंडी, मुख्य समाचार, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022