• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / धर्मशाला : दिव्यांगजनों की सहायतार्थ मूल्यांकन शिविर का आयोजन

धर्मशाला : दिव्यांगजनों की सहायतार्थ मूल्यांकन शिविर का आयोजन

June 2, 2022 by MBM News Network

धर्मशाला, 02 जून : जिला रेडक्रॉस सोसायटी, धर्मशाला द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार एवं कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व फण्ड के सहयोग से दिव्यांगजनों की सहायतार्थ 04 जून 2022 को मेला ग्राउंड, धीरा तहसील पालमपुर में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

जिसमें पात्र दिव्यांगजनों को निःषुल्क सहायक उपकरण व्हील चेयर, ट्राईसाईकिल, मोटराईजड़ ट्राईसाईकिल, वेसाखिया , सी0पी0 चेयर, एलबो क्रचेस, वाकिंग स्टिक, स्मार्ट केन, रोलेटर, वाकर, स्मार्ट फोन, कानों में सुनने की मषीन, कैलीपर तथा कृत्रिम अंग इत्यादि प्रदान करने के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। 

पात्र दिव्यांगजन अपनी जरूरत के सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जिसमें 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग प्रमाण पत्र,  सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चिकित्सक का परामर्श, आय प्रमाण पत्र (मासिक 15,000/- रुपये से कम), आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर शिविर में उपस्थित हो सकते हैं ताकि उनको सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए उनका मूल्यांकन करके पंजीकरण किया जा सके। 

अधिक जानकारी के लिए सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा स्थित धर्मषाला के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-224888 तथा मोबाईल नम्बर 94188-32244 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022