• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना : दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ तीन युवक काबू 

ऊना : दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ तीन युवक काबू 

June 1, 2022 by MBM News Network

ऊना, 1 जून : जिला पुलिस ने बुधवार शाम को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने शहर के वार्ड नंबर आठ में दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों से करीब 27 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप निवासी कुठार खुर्द, अनमोल ठाकुर निवासी मवा सिंधिया गगरेट व जसवीर ठाकुर निवासी गढ़शंकर के खिलाफ हुई है। जिसके  खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।               

Demo Pic

जानकारी के पुलिस टीम ने शहर के वार्ड नंबर आठ में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने एक पल्सर बाईक पर आए दो युवकों अनमोल ठाकुर व जसवीर ठाकुर को चेकिंग के लिए रोका तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे। पुलिस ने शक होने पर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 21.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके कुछ देर बाद ने बाइक सवार एक स्थानीय युवक गगनदीप के पास से भी 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चिट्टे सहित तीन युवकों को काबू किया है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।

Filed Under: ऊना, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022