ऊना, 01 जून : सुप्रसिद्ध कलाकार हंसराज हंस के पुत्र युवराज हंस अपने पुत्र के मुंडन संस्कार के लिए बुधवार दोपहर चिंतपूर्णी पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उनकी माता, उनकी धर्मपत्नी और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। पुजारी रोहित कालिया ने विधिवत तरीके से मुंडन संस्कार करवाया। इसके बाद मां चिंतपूर्णी के दर्शन करवाए।
युवराज हंस ने मंदिर में ही कन्या पूजन किया। युवराज हंस के चिंतपूर्णी पहुंचने की खबर से उनके फैंस चिंतपूर्णी पहुंचना शुरू हो गए और उनके साथ फोटो खिंचवाई। वहीं पंजाबी गायक ने भी किसी को निराश नहीं किया और सब के साथ फोटो खिंचवाई। युवराज हंस परिवार के सदस्यों के साथ तकरीबन 1 घंटा चिंतपूर्णी में रुके। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ वापस जालंधर लौट गए।