• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / मुख्यमंत्री हिम केयर योजना व सहारा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में दी जानकारी

मुख्यमंत्री हिम केयर योजना व सहारा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में दी जानकारी

June 1, 2022 by MBM News Network

राजगढ, 01 जून :  प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल के कलाकारों द्वारा विकास खण्ड सराहां की ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया व डिलमन और सरस्वती कला मंच के कलाकारों द्वारा विकास खण्ड राजगढ़ की ग्राम पंचायत भानत व दाहन में सरकार की विभिन्न योजनाओं की गीत संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाई।  

इस अवसर पर कलाकारों ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जो परिवार कवर नहीं हुए हैं ऐसे परिवारों के इलाज के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत परिवार के पांच सदस्यों को अस्पताल में भर्ती होने पर 5 लाख रुपये तक निःशुल्क ईलाज का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि हिम केयर कार्ड अब तीन वर्षों के लिए बनाया जाएगा और इस स्वास्थ्य कार्ड का नवीनीकरण भी पूरे वर्ष किया जाएगा। कलाकारों ने नुक्कड़ नाट्क व गीत संगीत के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमज़ोर मरीजों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सहारा योजना चलाई गई है। इस योजना के अन्तर्गत मरीजों को 3 हजार रूपये प्रतिमाह सहायता राशि भी प्रदान की जा रही है।

उन्होंने इस दौरान अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लाभ उठाने की अपील भी की। इस मौके पर कलाकारों ने नशे से दूर रहने और इससे होने वाले दुष्प्रभावों बारे लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया के प्रधान देवेंद्र सिंह, भानत की प्रधान संतोष देवी, ग्राम पंचायत दाहन की प्रधान प्रियंका, ग्राम पंचायत डिलमन के उपप्रधान दुर्गेश शर्मा, पंचायत सदस्य सत्यापाल व रीना सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।  

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022