• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई को लेकर मंडी में माकपा का प्रदर्शन 

बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई को लेकर मंडी में माकपा का प्रदर्शन 

June 1, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 01 जून : देश व प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी की समस्या के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के चलते बुधवार को देशव्यापी आवाहन पर सदर कमेटी द्वारा शहर के सेरी चांदनी में धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन मुख्यतः देश में बढ़ रही बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में किया गया। 

धरने प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारत और हिमाचल प्रदेश सरकार के विरोध में नारे भी लगाए। माकपा ने भाजपा के केंद्र व प्रदेश की सरकारों पर रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगने, महंगाई की मार देने और भ्रष्टाचार कर अपने चहेतों को फायदा देने के आरोप लगाए। इस मौके पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंडी सचिवालय सदस्य सुरेश सरवाल ने कहा कि मौजूदा सरकार ने हर वर्ष करोड़ों युवाओं को रोजगार देने का वादा किया जो आज पूरा नहीं हो पाया है। 

उन्होंने बताया कि सेंटर आफ मोनिटरिंग के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश के लगभग 45 करोड़ युवाओं ने नौकरी की तलाश ही बंद कर दी है। वहीं उन्होंने केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर आम जतना पर महंगाई का बोझ डालकर लूटने के अरोप लगाए। माकपा ने देश में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्युटी को समाप्त कर जनता को राहत देने की मांग उठाई है। 

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इस प्रदर्शन के माध्यम से देश और प्रदेश की सरकार को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते हुए इन समस्याओं को हल नहीं किया गया तो आने वाले समय में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी उग्र आंदोलन छेडे़गी। इस अवसर पर विना वैद्य, रमेश गुलेरिया, गुरदास वर्मा, गोपेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, वेद कुमार, मनीराम सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022