शिमला, 31 मई : हिमाचल सरकार ने 2021 बैच के 8 एचएएस अधिकारियों (प्रोबेशनर) को पहली नियुक्ति दी है।
ये नियुक्तियां हिपा में ट्रेनिंग अवधि पूरी होने के बाद दी गई है।
अमित को सहायक आयुक्त (विकास) कम बीडीओ करसोग में नियुक्ति मिली है। मयंक शर्मा को ये पद हमीरपुर के भोरंज में दिया गया है। वहीं अर्शिया शर्मा ठियोग की सहायक आयुक्त-बीडीओ होंगी।
शिखा को इसी पद पर कांगड़ा के पंचरुखी में पोस्टिंग मिली है। आकांक्षा शर्मा को ये जिम्मेदारी नादौन में दी गई है। ओशिन शर्मा को कुल्लू के नग्गर में सहायक आयुक्त-बीडीओ के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह मोहित रतन व कुलवंत सिंह को मशोबरा व निचार में तैनाती दी गई है।