नाहन, 31 मई: सिरमौर की राजनीति में दिवंगत भाई सुंदर सिंह एक पहचानी शख्सियत रहे हैं। हालांकि, उनका बेटा अनूप ठाकुर भी कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष रह चुका हैं, लेकिन अब तीसरी पीढ़ी में पोते प्रशांत ठाकुर को कांग्रेस ने अहम जिम्मेदारी दी है।
सिरमौर कांग्रेस कमेटी में प्रशांत ठाकुर को मुख्य प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य व प्रदेश प्रभारी राजेश शुक्ला की स्वीकृति के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने 6 जिलों में मुख्य प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री रजनीश खिमटा ने अधिसूचना जारी की है।
एडवोकेट प्रशांत ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि वो पार्टी की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है, उसका वहन बखूबी होगा।