• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / PM Rally in Shimla : अनुराग ठाकुर को “सहयोगी” का फेर, CM को “मित्र” के राजनीतिक मायने… 

PM Rally in Shimla : अनुराग ठाकुर को “सहयोगी” का फेर, CM को “मित्र” के राजनीतिक मायने… 

May 31, 2022 by MBM News Network

शिमला, 31 मई : केंद्र की एनडीए सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर मंगलवार को राजधानी शिमला में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में मंच पर आसीन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम नहीं लिया।

संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने मेरे केंद्रीय सहयोगी शब्द का प्रयोग किया। अब इसके कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। मोदी मंत्रिमंडल में अहम ओहदा संभाल रहे अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के सांसद हैं तथा यह समारोह उनके गृह प्रदेश में हो रहा था।

रिज पर बनाए गए मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ सूबे के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज आसीन थे। प्रधानमंत्री को सुनने रिज पर अपार जनसमूह उमड़ा था।

वीडियो : युवती के हाथ में मां की पेंटिंग देख भावुक हुए PM, कार रोक दिया आशीर्वाद

दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के नाम से शुरू किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप का नाम लिया। मोदी ने मंच पर आसीन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का नाम नहीं लिया। 40 मिनट के मोदी के भाषण में भी अनुराग ठाकुर का कहीं जिक्र नहीं हुआ।

दिलचस्प यह रहा कि मोदी ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का उल्लेख किया। मोदी ने जयराम ठाकुर के तारीफों के पुल भी बांधे। मंच पर मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बतियाते रहें।

प्रधानमंत्री महात्मा गांधी प्रतिमा के साथ गेट से मंच पर पहुंचे जबकि जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप दूसरे गेट से मंच पर आए। मंच से जनता की ओर हाथ हिलाने के बाद वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बातें करते रहें। नरेंद्र मोदी ने मंच से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लोकप्रिय और कर्मठ जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को पुराना साथी कहा।

2014 से पहले हुआ करती थी माई बाप की सरकार, मौजूदा में ‘सेवक’ की सरकार : मोदी

कुल मिलाकर शिमला में हुए राष्ट्रीय स्तर के समारोह में अनुराग ठाकुर को तरजीह न मिलना हैरत में डालने वाला है। वर्ष 2019 में मोदी मंत्रिमंडल के गठन के समय अनुराग ठाकुर को राज्य मंत्री बनाया गया था। बाद में उन्हें केंद्रीय मंत्रिपद से नवाजा गया। अनुराग ठाकुर की गिनती मोदी के सिपहसालारों में होती है।

सनद रहे कि जून 2020 में रोहतांग टनल के लोकार्पण अवसर पर हुए समारोह में मोदी ने अनुराग ठाकुर को हिमाचली छोकरा कह कर संबोधित किया था। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा नेतृत्व में साफ कर चुका है कि विस चुनाव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में लड़ा जाएगा।

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022