नाहन, 31 मई : ब्लॉक नाहन के डिपो होल्डर यूनियन का जनरल हाउस आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता राकेश कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य यूनियन का चुनाव रखा गया था। बैठक में सर्व सम्मति से डिपो होल्डर्स ने मुनीष गर्ग को नाहन यूनियन के प्रधान पद पर नियुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया। सर्व सम्मति से मुनीष को अध्यक्ष चुना गया।
यूनियन की कार्यकारिणी में अशोक शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, अमर सिंह को महासचिव, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यूनियन के सचिव संदीप ठाकुर होंगे। सदस्य सचिव के तौर पर नसीम बानो, आकाश व महीपाल शर्मा को शामिल किया गया है। महासचिव अमर सिंह ने बताया कि शेष डिपो होल्डर्स को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।