• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / मंडी : सीएम जयराम ठाकुर को मजबूत कर गए पीएम नरेंद्र मोदी

मंडी : सीएम जयराम ठाकुर को मजबूत कर गए पीएम नरेंद्र मोदी

May 31, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी,31 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला दौरे के दौरान सीएम जयराम ठाकुर को और मजबूत कर गए। अगला चुनाव अब जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। यह बात मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कही। 

बता दें कि जिला प्रशासन की तरफ से ऐतिहासिक सेरी मंच और केवीके सुंदरनगर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी। मंडी में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और जिला के अन्य विधायक विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं जिला भर से आए केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने भी इसमें शिरकत की और आम लोग भी इसमें शामिल हुए। 

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल के प्रति विशेष लगाव रहा है। केंद्र सरकार के 8 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने का जश्न हिमाचल में मनाना, यह संदेश देता है कि प्रधानमंत्री का हिमाचल के प्रति कितना प्रेम है। 

वहीं प्रधानमंत्री सीएम जयराम ठाकुर की बार-बार पीठ थपथपा गए हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि अगला चुनाव सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही लड़ा और जीता जाएगा। प्रदेश में इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचा जाएगा।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022