• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / कांगड़ा : 13 अगस्त को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

कांगड़ा : 13 अगस्त को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

May 31, 2022 by MBM News Network

धर्मशाला, 31 मई : लोक अदालतें लोगों को सस्ता व शीघ्र न्याय उपलब्ध करवाने के लिए करवाई जाती है। लोक अदालत के माध्यम से केसों का निपटारा जल्दी होता है, और दोनों पक्षों के फायदे में होता है। क्योंकि यह फैसला उनकी अपनी सहमति से होता है। इस संदर्भ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त 2022 को जिला कांगड़ा के सभी न्यायालयों में किया जाएगा। 

यह जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि इस अवसर पर प्री-लिटिगेशन, एनआई एक्ट, धन बसूली के मामले, श्रम विवाद, जरूरी सेवाओं से सम्बन्धित मामले (बिजली तथा जल बिल मामले), 125 खर्चे के मामले, आपराधिक कंपाउंडेबल मामले, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व मामले, मोटर यान अधिनियम, अन्यथा सिविल मामले आदि मुकदमा पूर्व मामला तथा कोर्ट में लंबित मामले दोनों शामिल के केस लगाए जाएंगे। 

उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे अपने विवाद/केस मुकदमा पूर्व मामला तथा कोर्ट में लंबित मामले दोनों शामिल को शांतिपूर्ण समझौते के लिए 13 अगस्त, 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में भेजें।

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022