• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / नेशनल / हिमाचल : सब इंस्पेक्टर के बेटे ने UPSC की परीक्षा में पाई सफलता, AIR-597…

हिमाचल : सब इंस्पेक्टर के बेटे ने UPSC की परीक्षा में पाई सफलता, AIR-597…

May 31, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 31 मई : सोमवार को घोषित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा के परिणाम में हिमाचल के युवाओं ने अपना परचम लहराया है। ऊना, बिलासपुर के बाद अब हमीरपुर के सुजानपुर के गौरव डोगरा द्वारा UPSC की परीक्षा उत्तीर्ण करने का समाचार मिला हैं। गौरव ने परीक्षा में 597 वां रैंक हासिल किया है। 

27 साल के गौरव डोगरा की इस उपलब्धि पर गांव में जश्न का माहौल है। गौरव की 80 वर्ष की दादी ब्राह्मी देवी ने ढोल, बाजे बजा कर लड्डू बांटे। चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) में बतौर सब इंस्पेक्टर (sub Inspector) तैनात पिता बेटे की इस उपलब्धि पर खासा खुश हैं। गौरव के पिता चंडीगढ़ पुलिस में चौकी इंचार्ज की पोस्ट पर तैनात है।

चाचा बलवंत सिंह ने बताया कि मेरे भतीजे गौरव डोगरा ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। वह बेहद खुश हैं। बातचीत के दौरान गौरव डोगरा की दादी ब्राह्मी देवी ने बताया कि जैसे ही फोन पर जानकारी मिली, उसके बाद पूरा परिवार बेहद खुश है। दिन भर घर पर ढोल और बैंड बाजे बजाकर खुशी का इजहार किया। 

27 वर्षीय गौरव डोगरा ग्राम पंचायत जोल पलाही के गांव जोल प्लाही का निवासी है। गौरव डोगरा की प्रारंभिक शिक्षा (Primary Education) सैनिक स्कूल सुजानपुर में हुई है। इसके उपरांत जमा एक और दो की शिक्षा विद्या भवन चंडीगढ़ में हुई है। 

Filed Under: नेशनल, मुख्य समाचार, युवा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022