• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / रामपुर में दो वाहनों की टक्कर, खाई में गिरने से 3 की मौत…एक घायल

रामपुर में दो वाहनों की टक्कर, खाई में गिरने से 3 की मौत…एक घायल

May 31, 2022 by MBM News Network

शिमला, 31 मई  : रामपुर थाना क्षेत्र के तहत तकलेच इलाके में सोमवार मध्यरात्रि घटी सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और एक गम्भीर रूप से घायल है। घायल को सिविल अस्पताल रामपुर में भर्ती किया गया है। यह सड़क हादसा रात 12 बजे के करीब तकलेच से अढ़ाई किलोमीटर दूर देयोठी के पास हुआ।

रामपुर पुलिस के मुताबिक मझाली से पिकअप मटर लोड कर ढली सब्जी मंडी की तरफ जा रही थी। देयोठी के पास ढांक पर सामने से आ रहे एक वाहन को पास देते समय पिकअप ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी और दोनों वाहन ढांक से लुढ़ककर खाई में जा गिरे। इस हादसे में पिकअप चालक समेत तीन की मौत हो गई , जबकि दूसरे वाहन का चालक घायल हुआ।

 डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें पिकअप चालक हरीश (31), अंकुश (26) और बलबीर (37) की मौत हुई है। ये तकलेच के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। हादसे का शिकार हुए दूसरे वाहन का चालक राकेश जख्मी है। उन्होंने कहा कि टक्कर लगाने वाली पिकअप मटर से लदी हुई थी।  

उन्होंने कहा कि पुलिस व स्थानीय लोग हादसे के तुरंत बाद मदद के लिए वहां पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों व घायल को खाई से बाहर निकाला और उन्हें मुख्य सड़क तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022