• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / PM मोदी को सुनने के लिए रिज पर उमड़ने लगी भीड़, मौसम साफ

PM मोदी को सुनने के लिए रिज पर उमड़ने लगी भीड़, मौसम साफ

May 31, 2022 by MBM News Network

शिमला, 31 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आएंगे। वह यहां ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 11 बजे मंच पर पहुंचेंगे। लगभग डेढ़ घण्टे तक प्रधानमंत्री यहां मौजूद रहेंगे। इस दौरान मोदी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद करेंगे। 

केंद्र की एनडीए सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्तर के इस समारोह का आयोजन हो रहा है। रिज मैदान पर प्रधानमंत्री व अन्य वीवीआइपी के बैठने के लिए हाईटेक मंच बनाया गया है। प्रधानमंत्री को सुनने आने वाले लोगों के लिए भी हाईटेक इंतज़ाम व व्यवस्था की गई है। 

अच्छी बात यह है कि राजधानी में आज मौसम पूरी तरह साफ है और धूप खिली हुई है। रैली स्थल पर सुबह से लोगों का जुटना शुरू हो गया है। रिज का अधिकतर हिस्सा लोगों से खचाखच भर गया है। रैली पर आने के लिए लोगों को कड़े सुरक्षा उपकरणों से गुजरना पड़ रहा है।

शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम जनमानस प्रधानमंत्री को सुनने यहां आ रहे हैं। रैली स्थल को एसपीजी ने अपने नियंत्रण में लिया है। लगभग पांच हज़ार पुलिस जवान रैली की सुरक्षा में तैनात किये गए हैं। बाहरी संख्या में लोगों के शिमला आने की सूरत में शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रैली के बाद प्रधानमंत्री माल रोड रोड शो भी करेंगे। 

मोदी की रैली में मंगलवार सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जनसभा में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ रही है। युवाओं में इस रैली को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। हर कोई मोदी को देखने के लिए बेताव नजर आ रहा है।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022