• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / मंडी में 26 साल के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

मंडी में 26 साल के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

May 31, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 31 मई : जिला में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शहर के साथ लगते हैं टारना मोह्हला में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है।

 मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को टानरा मोहल्ला में 26 वर्षीय युवक त्रिलोचन सिंह अपने कमरे में फंदे से लटक गया। परिजनों ने जब युवक को फंदे से लटका देखा तो वे उसे जोनल अस्पताल मंडी ले गए। जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर  आगामी छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को युवक के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट या अन्य कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। 

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना सदर की टीम ने 174 सीआरपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार को मृतक का जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे अभी यह जांच का विषय है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2022