• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना के रजत ने 23 साल की उम्र में उत्तीर्ण की UPSC की परीक्षा, AIR-539… 

ऊना के रजत ने 23 साल की उम्र में उत्तीर्ण की UPSC की परीक्षा, AIR-539… 

May 31, 2022 by MBM News Network

ऊना, 31 मई : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट सोमवार को घोषित हो गया है। हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते गांव बीटन के रजत ने भी महज 23 साल की उम्र में इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपने माता पिता व जिला का नाम रोशन किया है। परीक्षा में रजत ने 539वां रैंक हासिल किया है। रजत फिलहाल धुरी संगरूर पंजाब में रहता है, लेकिन मूलतः वह ऊना के हरोली के रहने वाले हैं। 

 यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने के समाचार के बाद बीटन के गांव में उसके सगे संबंधियों में हर्ष की लहर है। हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार ने भी रजत के इस परीक्षा को उतीर्ण करने पर बधाई दी हैं। उन्होंने बताया कि रजत की इस सफलता से क्षेत्र सहित जिला का नाम रोशन करना बताया है।

 आपको बता दें कि 23 वर्षीय रजत बीटन बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहा हैं। श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल धुरी से 97 प्रतिशत अंक लेकर बारहवीं की पढ़ाई पूरी की।इसके बाद उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली से साल 2020 में बीकॉम स्नातक की डिग्री हासिल की और यूपीएससी की तैयारी भी करते रहे। दो साल बाद 23 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा में 539वां स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की। । 23 वर्ष की आयु में यूपीएससी की परीक्षा पास कर अपने माता पिता सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रोफेसर राम कुमार ने अपने इंटरनेट मीडिया पर परिवार सहित क्षेत्र वासियों को बधाई दी है।

युवाओं को सफलता का मूल मंत्र देते हुए  रजत ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुटे युवा खुद पर भरोसा रखकर एकाग्र मन से मेहनत करें। बार बार प्रयास करते रहे एक बार जरूर सफल होंगे।  उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म आपकी एकाग्रता को भाग कर सकते हैं ऐसे में इससे ज्यादातर दूरी बनाए रखें। कुछ भी कठिन नहीं हैं बस मेहनत करते रहिये सफलता जरूर मिलेगी।   

Filed Under: ऊना, मुख्य समाचार, युवा, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2022