• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / संगड़ाह : 23 वर्षीय महिला की अचानक मौत…ढाई माह के मासूम के सिर से उठा मां का साया   

संगड़ाह : 23 वर्षीय महिला की अचानक मौत…ढाई माह के मासूम के सिर से उठा मां का साया   

May 30, 2022 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह,30 मई : पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत रजाणा गांव की 23 वर्षीय महिला की अचानक चक्कर आने से मौत हो गई है। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहु ले जाया गया, जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार महिला की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। महिला का अढ़ाई महीने का छोटा बच्चा भी है। डॉक्टर द्वारा रेणुका थाने में महिला की मृत्यु के बारे में सूचित किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। लड़की के पिता ने अपने बयान में कहा कि, किसी भी प्रकार का कोई शक नहीं है, बेटी की मृत्यु चक्कर आने के वजह से हुई है।

 उधर, रेणुका पुलिस द्वारा संगडाह थाने को सूचित कर दिया गया और महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। डीएसपी शक्ति सिंह ने कहा कि, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022