• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / राष्ट्रीय पटल पर चमकी हिमाचल के चिकित्सक दंपत्ति की बेटी ‘गामिनी सिंगला’, UPSC में 3rd रैंक…

राष्ट्रीय पटल पर चमकी हिमाचल के चिकित्सक दंपत्ति की बेटी ‘गामिनी सिंगला’, UPSC में 3rd रैंक…

May 30, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 30 मई : हिमाचल प्रदेश के चिकित्सक दंपत्ति की बेटी गामिनी सिंगला (Gamini Singla)ने राष्ट्रीय पटल पर देवभूमि को गौरवान्वित किया है। सोमवार देर दोपहर जारी देश की सबसे कठिनतम परीक्षा यूपीएससी (UPSC) में तीसरा रैंक लेकर हर किसी को आश्चर्यचकित किया है।

 परिणाम की जानकारी मिलते ही गामिनी ने माता-पिता व परिवार सहित मां नैना देवी के चरणों में शीश नवाया। गौरतलब है कि यूपीएससी 2021 की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ तीन स्थानों को बेटियों ने ही हासिल किया है।

पंजाब इंजीनियरिंग काॅलेज से कंप्यूटर साईंस में बीटेक कर चुकी गामिनी सिंगला ने इस उपलब्धि को अर्जित करने के लिए दिन-रात मेहनत की। 24 में से करीब 10 घंटे तो वो किताबों में ही खोई रहती थी। यहां तक की कई बार भूख-प्यास का भी पता नहीं चलता था।

WATCH VIDEO : https://youtu.be/TMBDv_7DCow

यूपीएससी की परीक्षा के लिए गामिनी ने सोशलॉजी को ऑप्शनल विषय रखा था। यूपीएससी में तीसरा स्थान (AIR 3rd in UPSC)अर्जित करने वाली गामिनी के माता-पिता नीरज सिंगला व आलोक सिंगला राज्य के स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर हैं। तैनाती नैना देवी में ही है।

मां नयना देवी के दरबार पहुंची गामिनी व परिवार 

पीटीआई से बातचीत में गामिनी ने कहा कि महिलाएं अगर कुछ करने की ठान लें तो वो कर दिखाती हैं। गामिनी ने कहा कि पटियाला में ‘विनोद सर’ से कोचिंग ली है। अधिकांश सेल्फ स्टडी ही की। गामिनी ने ये भी कहा कि इस कामयाबी में पिता का बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा कि बेहद ही खुश हूं, क्योंकि सपना साकार हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि वो देश के विकास व लोगों के कल्याण के लिए प्रयासरत रहेंगी। गामिनी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि परिणाम दर्शाता है कि बेटियां अगर कुछ करने की ठान लेती हैं तो कर दिखाती हैं।

पिता डाॅ. आलोक सिंगला ने बेटी की कामयाबी पर कहा कि वो आज टाॅप ऑफ द वल्र्ड महसूस कर रहे हैं। बेटी ने पढ़ाई में कोई कसर नहीं रखी तो कुदरत ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ गामिनी को दिया।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, मुख्य समाचार, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022