• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / नूरपुर : रेल की चपेट में आने से 33 साल के व्यक्ति की मौत  

नूरपुर : रेल की चपेट में आने से 33 साल के व्यक्ति की मौत  

May 30, 2022 by MBM News Network

कांगड़ा/आशीष शर्मा : रेलवे लाइन मोहटली के समीप (M104/26-28) डाउन ट्रैक पर एक व्यक्ति की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है व आगामी कार्रवाई को अम्ल में लाया जा रहा हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है।

रेलवे चौकी प्रभारी विक्रमजीत ने बताया कि मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (33) पुत्र कुंदन लाल निवासी सूरजपुर तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मृतक वह दिहाड़ी-मजदूरी करता था। उसका अभी एक तीन साल का बेटा भी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते रविवार दोपहर के समय घटित हुई है। पुलिस चौकी कंदरोड़ी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Filed Under: कांगड़ा, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022