• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / PM की शिमला रैली के बहाने सियासी ताकत दिखाएगी BJP, विस चुनाव का बिगुल फूंकेंगे मोदी…

PM की शिमला रैली के बहाने सियासी ताकत दिखाएगी BJP, विस चुनाव का बिगुल फूंकेंगे मोदी…

May 29, 2022 by MBM News Network

 शिमला, 29 मई : केंद्र की भाजपा सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को राजधानी शिमला में एक रैली को संबोधित करेंगे।

इस दौरान नरेंद्र मोदी सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को वर्चुअली सम्बोधित करेंगे। इस समारोह के जरिये प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। शहर का हृदय स्थल कहे जाने वाले रिज मैदान पर इस समारोह का आयोजन होगा। 

जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री डेढ़ घण्टे तक रिज मैदान पर मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह 11 बजे समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। समारोह में वह 30 मिनट तक केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद मोदी समारोह में आये लोगों को सम्बोधित करेंगे। 

प्रदेश सरकार और संगठन इस रैली को सफल बनाने में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत तमाम मंत्री और आला अधिकारी भी दिन-रात एक किए हुए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कहीं कोई कमी न रह जाए, इसके लिए मुख्यमंत्री स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। रैली के लिए 50 हज़ार लोगों को जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस रैली के माध्यम से सत्तारूढ़ भाजपा विस चुनाव को लेकर अपनी जमीन तैयार कर सियासी ताकत दिखाएगी। रिज मैदान पर प्रधानमंत्री के लिए भव्य मंच तैयार किया गया है। 

अहम बात यह है मोदी को सुनने आने वाले लोगों के लिए हाईटेक व्यवस्था की गई है। रैली के दौरान लोगों को आने जाने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। मोदी की रैली के स्टेज पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। इसके साथ ही शहर के कई हिस्सों में ऐसी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जहां से लोग मोदी को सुन और देख सकेंगे। 

मोदी की रैली को लेकर शिमला में सियासी पारा पूरी तरह गर्म है तथा भाजपाइयों में जोश छाया हुआ है। पूरा शहर बैनरों-पोस्टरों से सज गया है। मॉल रोड और रिज मैदान सहित शहर की सड़कें चकाचक कर दी गई हैं।

भाजपा निमंत्रण पत्रों, सोशल मीडिया व पोस्टर बैनर के जरिए आम जनता को जनसभा में आने के लिए आह्वान कर रहे हैं। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री की शिमला रैली के बहाने भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर शक्ति प्रदर्शन करेगी।

मोदी की रैली से पहले शिमला में सैलानियों के जमघट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को रिज मैदान पर होने वाली रैली से पहले शिमला में सैलानियों के जमावड़ा लग गया है। वीकेंड पर शिमला सहित आसपास के पर्यटक स्थल रविवार को पूरी तरह पैक रहे। शिमला में भारी संख्या में पर्यटकों के आने के कारण प्रवेश द्वार टूटीकंडी बाईपास पर जाम की स्थिति रही। दरअसल दिल्ली, चंडीगढ़ सहित मैदानी इलाकों से पर्यटक टूटीकंडी बाईपास से ही शिमला शहर में दाखिल होते हैं। 

पर्यटको के बड़ी तादाद में प्रवेश की वजह से दिन भर यहां जाम लगा है औऱ वाहन रेंगते नजर आए। आलम यह रहा कि टूटीकंडी बाईपास से ओल्ड बस स्टैंड तक तीन किलोमीटर का सफर तय करने में वाहन चालकों को एक घण्टे का समय लग रहा है। जाम के कारण पर्यटक काफी परेशान रहे। 

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022