• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / बिलासपुर : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार कार, चालक की  मौत…3 घायल

बिलासपुर : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार कार, चालक की  मौत…3 घायल

May 29, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर,29 मई : घुमारवीं थाना के अंतर्गत एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां ऑल्टो कार पेड़ के झुंड से टकरा गई, जिसमें एक की मौत व अन्य 3 घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे ऑल्टो कार सरकाघाट- घुमारवीं सुपर हाईवे पर कुठेड़ा की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान आईपीएच चौक के पास पहुंचने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही व तेज रफ्तार के कारण हुआ है। उन्होंने बताया कि घायलों को घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रणजीत कुमार, निवासी थुराण तहसील झंडूता के रूप में हुई हैं। 

पुलिस थाना घुमारवीं की टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई अमल में लाया जा रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजनीश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की हैं। 

About सुनील ठाकुर

Filed Under: दुर्घटनाएं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022