• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / घर-घर जाकर भाजपा दे रही PM मोदी की शिमला रैली में शामिल होने का निमंत्रण

घर-घर जाकर भाजपा दे रही PM मोदी की शिमला रैली में शामिल होने का निमंत्रण

May 29, 2022 by MBM News Network

शिमला, 29 मई :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को शिमला में आयोजित होने वाली रैली के लिए भाजपा ने घरो व बाजारों में निमंत्रण देना शुरू कर दिया है। शिमला में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना , प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अगुवाई में निमंत्रण बांटने  की शुरुआत की गई ।

 इस अवसर पर हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल का कार्यकाल  रहा है और देश सहित प्रदेश की जनता उन्हे स्नेह करती है।  

 इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने और आम लोगों को इसमें शामिल होने के लिए भाजपा ने शिमला शहर के विभिन्न वार्डो मे घर-घर जा कर निमंत्रण बांटने की शुरुआत की है। इसी कड़ी में शिमला के माल रोड व लोअर बाजार में भी निमंत्रण बांटे जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को हिमाचल से विशेष लगाव है और हिमाचल को भी उनसे बेहद उम्मीदें है। 

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2022