• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / जोरो पर PM की शिमला रैली की तैयारियां, CTO से रिज तक रोड शो करेंगे मोदी   

जोरो पर PM की शिमला रैली की तैयारियां, CTO से रिज तक रोड शो करेंगे मोदी   

May 27, 2022 by MBM News Network

शिमला, 27 मई : 31 मई को  रिज मैदान में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री 31 मई को 11 बजे रिज मैदान पहुंचेंगे और सीटीओ से माल रोड होते हुए रिज मैदान तक रोड शो भी करेंगे। भाजपा महासचिव त्रिलोक जामवाल ने आज रिज मैदान में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जामवाल ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर रैली के लिए शिमला को चुना है। हिमाचल हमारे प्रधानमंत्री का दूसरा घर है और वह हमेशा हिमाचल आने के लिए उत्साहित रहते हैं। हिमाचल के लोग मोदी के दौरे पर उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। 

प्रधानमंत्री वर्चुअली देश भर से 17 सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू होंगे और 30 मिनट तक लाभार्थियों से बात करेंगे। पीएम सीटीओ से लेडीज पार्क तक रोड शो करेंगे और फिर रिज पर आएंगे।रैली पूरी तरह से व्यवस्थित रूप से आयोजित की जाएगी।

जामवाल ने कहा कि शिमला के यातायात की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं क्योंकि ऊपरी शिमला, सोलन-सिरमौर और निचले हिमाचल के लिए तीन प्रवेश द्वार होंगे। इस अवसर पर जिला उपायुक्त आदित्य नेगी, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, एसपी मोनिका भटुंगरू, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क हरबंस ब्रास्कोन उपस्थित रहे।

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022