कांगड़ा, 27 मई : किराए के मकान में रह रही प्रवासी महिला ने अपने ही जेठ पर उसके साथ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस थाना देहरा के तहत उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह देहरा में अपने पति व बच्चों के साथ किराए के कमरे में रहती है।
25 मई को जब वह अपने कमरे में थी तो उसका जेठ आया और उसके साथ मारपीट की। साथ ही जबरन उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान महिला का पति दिहाड़ी करने गया हुआ था और बच्चे सो रहे थे। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं। देहरा पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।