• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / कांगड़ा में महिला ने जेठ पर लगाए दुष्कर्म व मारपीट के आरोप

कांगड़ा में महिला ने जेठ पर लगाए दुष्कर्म व मारपीट के आरोप

May 27, 2022 by MBM News Network

कांगड़ा, 27 मई : किराए के मकान में रह रही प्रवासी महिला ने अपने ही जेठ पर उसके साथ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस थाना देहरा के तहत उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह देहरा में अपने पति व बच्चों के साथ किराए के कमरे में रहती है।

25 मई को जब वह अपने कमरे में थी तो उसका जेठ आया और उसके साथ मारपीट की। साथ ही जबरन उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान महिला का पति दिहाड़ी करने गया हुआ था और बच्चे सो रहे थे। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं। देहरा पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022