• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / हमीरपुर / हिमाचल में रंगे हाथों पकड़ा गया UP की वॉल्वो बस का अवैध कारोबार, HRTC को चूना… 

हिमाचल में रंगे हाथों पकड़ा गया UP की वॉल्वो बस का अवैध कारोबार, HRTC को चूना… 

May 27, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 27 मई : हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश नंबर की एक निजी वॉल्वो बस को अवैध ट्रांसपोर्ट में रंगे हाथों पकड़ लिया। यह बस रोजाना की तरह जोगिंदर नगर से सुजानपुर होते हुए हमीरपुर बस स्टैंड पहुंची थी। अवैध ट्रांसपोर्ट के कार्य से एचआरटीसी हमीरपुर को रोजाना हजारों रुपए की चपत लग रही थी।

ये निजी वॉल्वो बस बस स्टैंड से 8:30 बजे शाम को दिल्ली रवाना होती थी, इसके बाद रात को 9:00 बजे और 9:30 बजे एचआरटीसी की दो वॉल्वो  बसें दिल्ली के लिए रवाना होती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से एचआरटीसी की बसों में सवारी नहीं मिल रही थी, बसें घाटे में चल रही थी। निगम ने जब मामले की जांच पड़ताल की तो निगम की बसों से पहले आधे घंटे पहले यूपी नंबर की निजी वॉल्वो  बस जा रही थी, जिसमें अधिकतर सवारियां सफर कर रही थी।

 एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे। आरटीओ भी मौके पर पहुंच गए। चालक कोई दस्तावेज  भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके बाद निजी बस में सवार 18 यात्री को एचआरटीसी की वोल्वो बस में भेजा गया। 

Filed Under: हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022