• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / नौहराधार में गहरी खाई में लुढ़की पिकअप, दो घायल

नौहराधार में गहरी खाई में लुढ़की पिकअप, दो घायल

May 26, 2022 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 26 मई : जनपद के ग्राम पंचायत नौहराधार में एक पिकअप (HR 45C-4827) की गहरी खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि नौहराधार बाजार की तरफ से गेलियो मेले में व्यापार करने आए थे। इसी बीच जब गेलियो के समीप गाड़ी को चालक मोड़ रहा था तभी वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जा लुढ़की। 

घायलों की पहचान शालीन (17) पुत्र सुरेंद्र गांव नौहराधार, जबकि चालक शिवचन्द (33) पुत्र हुकम चंद गांव धरोडा हरियाणा (करनाल) के रूप में हुई है। चालक की हालत को देखते हुए उसे सोलन रैफर किया है, जबकि शालीन नौहराधार सीएचसी में उपचाराधीन है। 

 तहसीलदार अरुण शर्मा ने बताया कि घायलों को दो हजार नगद फौरी राहत दी गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई जय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022