• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / दिल्ली के Deputy CM के खिलाफ हिमाचल में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज, अनूप केसरी… 

दिल्ली के Deputy CM के खिलाफ हिमाचल में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज, अनूप केसरी… 

May 26, 2022 by MBM News Network

 ऊना, 26 मई : हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता अनूप केसरी ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। 

अनूप केसरी का आरोप है कि मनीष सिसोदिया ने अपने पार्टी कार्यालय दिल्ली में प्रेस वार्ता आयोजित कर उनके खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उनकी छवि को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे अरसे तक आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रहे। मंडी में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो में जब हिमाचल के पार्टी नेताओं की पूर्ण रूप से अनदेखी की गई तो उन्होंने पार्टी मंच पर इसका विरोध दर्ज कराया था। 

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनके साथ उनकी पूरी टीम का सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी में उनका स्वागत कर मान सम्मान प्रदान किया। इसी के अगले दिन मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उनके खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए घटिया प्रकार की टिप्पणियां की, जिसके चलते उनको बदनाम करने का यह प्रयास है।

अनूप केसरी ने बताया कि मनीष सिसोदिया को कानूनी नोटिस सर्व करते हुए इस मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया था, लेकिन उसने किसी भी प्रकार का उत्तर नहीं देने के चलते वीरवार को उनके खिलाफ स्थानीय अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर करवाया गया है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022