नाहन, 26 मई : हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय शतरंत प्रतियोगिता की मेजबानी सिरमौर को मिली है। फिलहाल इस प्रतियोगिता को लेकर स्थान का चयन नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही स्थान के भी चयन की घोषणा कर दी जाएगी।
सिरमौर शतरंज एसोसिएशन की अध्यक्षा शैलजा ने बताया कि अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-17 व अंडर-19 के पांच वर्गों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह पहली बार हो रहा है कि विभिन्न वर्गों में 10 तरह की कैटेगरी रखी गई है। लड़कियों व लड़कों के 5-5 वर्ग हैं।
इसी प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए 18 व 19 जून की तिथि निर्धारित हो रही है। जल्द ही स्थान की भी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई भी जानकारी मोबाइल नंबर 98178-70999 पर ली जा सकती है।