ऊना, 26 मई : अम्ब-नैहरिया रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां दो ट्रकों की आपसी भिड़ंत में एक चालक की मौत जबकि दूसरा चालक घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 4:15 पर अम्ब-नैहरिया रोड़ दोसड़का के पास दोनों ट्रकों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक की मौत और दूसरा घायल हुआ है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों चालकों को वाहनों से निकाल कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने जांच करने पर एक चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे चालक का उपचार अम्ब अस्पताल में चल रहा है।
मृतक चालक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। जबकि घायल चालक की पहचान संजय कुमार पुत्र स्व हंसराज गांव गलूं तहसील बंगाणा के रूप में हुई है।
उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और हादसे के संबंध में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।