• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सोलन / सोलन : पेपर लीक मामला… युकां ने निकाली शव यात्रा, प्रदेश सरकार व DGP का फूंका पुतला

सोलन : पेपर लीक मामला… युकां ने निकाली शव यात्रा, प्रदेश सरकार व DGP का फूंका पुतला

May 26, 2022 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 26 मई : प्रदेश में इन दिनों पुलिस भर्ती प्रकरण में पेपर लीक मामले की गूंज हर ओर सुनाई दे रही है। युवा कांग्रेस सोलन ने जिला के नए बस अड्डे से लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर तक मुख्यमंत्री व डीजीपी की शव यात्रा निकाली व उपायुक्त कार्यालय के बाहर पुतला जलाया गया।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि वीरवार को उन्होंने पुलिस भर्ती प्रकरण में हुई धांधली पर शवयात्रा निकाली व प्रदेश के डीजीपी व सरकार के मुख्यमंत्री पुतला जलाया है। 

उन्होंने कहा कि इस भर्ती में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पुलिस उन्हें पकड़ रही है जिन्होंने पैसे दिए है, लेकिन इस प्रकरण के मुख्य सरगनाओं को नहीं पकड़ पा रही है।इस दौरान सोलन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उपायुक्त कार्यालय को पुलिस ने छावनी में तब्दील किया था। वहीं, पुतले जलाते समय पुलिस मूकदर्शक बनी रही।  

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022