• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / लंदन की गेटअप में हिमाचल की खाकी, ट्रैफिक कर्मियों ने पहनी -20 डिग्री सहने वाली जैकेट

लंदन की गेटअप में हिमाचल की खाकी, ट्रैफिक कर्मियों ने पहनी -20 डिग्री सहने वाली जैकेट

May 26, 2022 by MBM News Network

शिमला, 26 मई : हिमाचल की राजधानी में हिमपात के दौरान कई विकट समस्याएं पैदा हो जाती हैं। फ्रंट मोर्चे पर पुलिस कर्मी ही होते हैं। अब चिंता की कोई बात नहीं है। शिमला की ट्रैफिक पुलिस को लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस (Metropolitan Police of London) की तर्ज पर कोट पार्का जैकेट (Coat Parka) उपलब्ध हुई हैं।

इसकी खासियत ये है कि -20 डिग्री सेल्सियस की ठंड में भी ये जैकेट पुलिस कर्मियों के तापमान को मेंटेन रखेगी। बनियान (Vests) कर्मियों को रात में दिखने में मदद करेगी।   दरअसल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत ये जैकेट उपलब्ध करवाई हैं।

बता दें कि हरेक कंपनी को सामाजिक जिम्मेदारी के तहत सीएसआर पर फंड व्यय करना होता है। सीएसआर को देश में 1 अप्रैल 2004 को लागू किया गया था।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू (DGP Sanjay Kundu) का कहना है कि हिमाचल पुलिस को विश्व स्तरीय उपकरण  उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस को बर्फ, बारिश, ठंड, गर्मी, धूल व धुएं में  डयूटी करनी पड़ती है। इस जैकेट के इस्तेमाल से -20 डिग्री सैल्सियस तापमान में भी उन्हें ठंड नहीं लगेगी। कड़कती ठंड में कर्मी मुस्तैदी से डयूटी कर पाएंगे।

उधर, दिलचस्प बात ये है कि सर्दियों के मौसम में ये जैकेट पुलिस कर्मियों को गर्माहट तो देगी ही, साथ ही ट्रेंडी लुक भी देगी। फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये जैकेट आयात की गई है या नहीं। अलबत्ता इतना जरूर है कि लंदन पुलिस की गेटअप में हिमाचल के ट्रैफिक कर्मी आ गए हैं।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस जैकेट को पहने पुलिस कर्मियों की तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर किया है।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022